राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान परिषद में स्वामी प्रसाद मौर्य के त्यागपत्र देने से रिक्त हुई सीट के उपचुनाव में सपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। विधायकों की संख्या बल काे देखते हुए पार्टी ने अंदरखाने यह निर्णय ले लिया है। उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि दो जुलाई है। हालांकि, अभी तक भाजपा की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा इस पर पत्ते नहीं खोले गए हैं।
मौर्य ने फरवरी में दिया था त्यागपत्र
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के साथ ही इस वर्ष 20 फरवरी को विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। उनका कार्यकाल छह जुलाई, 2028 तक था। इस रिक्त सीट के उपचुनाव के लिए दो जुलाई तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.